PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

झारखण्ड में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़,4 नक्सली मारे गए

postnext

postnext

Apr 17, 2026 · 3:56 PM
Share:
झारखण्ड में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़,4 नक्सली मारे गए
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है।झारखंड के चतरा में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।चतरा और हजारीबाग बॉर्डर पर हुए भीषण मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए हैं।मारे गए चार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो और नताशा भी शामिल हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।मुठभेड़ स्थल से दो एके 47 राइफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं।

हजारीबाग पुलिस के इनपुट पर कोबरा जवानों के साथ संयुक्त अभियान

हजारीबाग पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चतरा पुलिस और कोबरा (COBRA) कमांडो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया।मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये के इनामी शहदेव महतो, महिला नक्सली नताशा, एरिया कमांडर बुधन करमाली और बुद्धदेव शामिल हैं. इनके पास से 2 एके 47, 1 इंसास और 1 कोल्ट AR 15 राइफल बरामद हुए हैं।

#NaxalOperation

Found this article helpful? Share it:

Share: