PostNxt - Breaking News
Advertisement

Pushpa 2 के हीरो अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्यों

postnxt

postnxt

Dec 13, 2024 · 1:58 PM
Share:
Pushpa 2 के हीरो अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्यों
Advertisement

*पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, जानिए कि मामले में हुई गिरफ्तारी*

हैदराबाद – ‘पुष्पा 2 द रूल’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .हैदराबाद की पुलिस में उनके खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है. लेकिन है कि 4 दिसंबर की रात अल्लू अर्जुन बिना किसी पूर्व सूचना के संध्या थियेटर पहुंच गए थे और वहां पर भगदड़ मच गई थी इस कारण एक महिला की मौत हो गई थी.

*जानिए अल्लू अर्जुन के खिलाफ क्या है मामला*

सुपर डुपर हिट अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2 द रूल फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की है देश दुनिया में वह हजार करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है सुपरस्टार की तरह अल्लू अर्जुन को देखा जा रहा है. रश्मिका मंदांना के साथ यह फिल्मी काफी लोकप्रिय हुई है और थिएटर में भीड़ बरकरार है.
अब जानिए अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार क्यों किया गया है. ताजा जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर की रात हैदराबाद के आरटीसी क्रॉस रोड स्थित संध्या थियेटर में फिल्म का प्रीमियर शो था.बताया जाता है कि स्टार अल्लू अर्जुन के आने की इसमें कोई सूचना नहीं थी लेकिन अचानक वे पहुंच गए और वहां भगदड़ मच गई.अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.इस भगदड़ में रेवथी नामक एक महिला की मौत हो गई वहीं उसके बेटे श्री तेजा को गंभीर चोट आ गई जो हॉस्पिटल में अभी भी भर्ती है.
हैदराबाद पुलिस ने इस कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज किया. अल्लू अर्जुन को भी इसमें आरोपी बनाया गया. भारतीय न्याय संगहिता की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया. उसी के तहत अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है. हैदराबाद पुलिस द्वारा अल्लू अर्जुन जैसे प्रसिद्ध फिल्म स्टार की गिरफ्तारी से उनके फैंस काफी गुस्से में हैं .
उनका कहना है कि अगर पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा तो फिर आगे कुछ भी हो सकता है. वैसे पुलिस का कहना है कि कानून के हिसाब से सारा कुछ हो रहा है. चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने हैदराबाद के जुबली हिल्स से स्थित अल्लू अर्जुन के आवास पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: