PostNxt - Breaking News
Advertisement

ED ने चंपाई सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया

postnxt

postnxt

May 15, 2024 · 7:27 PM
Share:
Advertisement

रांची- जिसका अंदेशा था वही बात हो गई. चंपई सरकार के मंत्री कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया.पिछले दिनों उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल के ठिकाने से 32 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए थे.इसी कड़ी में 14 मई को आलमगीर आलम को ईडी ने अपने दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था.आलमगीर आलम समय पर पहुंचे भी और ईडी के सवालों का जवाब दिया.दूसरे दिन यानी 15 मई को भी उन्हें बुलाया गया था.15 मई को उनसे पूछताछ की गई और उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम और उनके आप्त सचिव संजीव कुमार लाल को आमने-सामने बैठा कर कैश के बारे में पूछताछ की गई.जानकारी मिल रही है कि आलमगीर आलम सवालों के जाल में फंसते चले गए. पिछले दिनों ईडी ने मंत्री के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल के ठिकाने से 32 करोड़ रुपए कैश बरामद किया था.इस मामले में संजीव कुमार लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था.

Found this article helpful? Share it:

Share: