PostNxt - Breaking News
Advertisement

ED दफ़्तर में साहिबगंज के SP नौशाद आलम, जानिए क्या हो रही पूछताछ

postnxt

postnxt

Nov 28, 2023 · 11:29 AM
Share:
Advertisement

 

*साहिबगंज एसपी नौशाद आलम पहुंचे ED ऑफिस,जानिए मामला*

रांची- साहिबगंज के SP नौशाद आलम को ED ने बुलाया था. अवैध खनन के गवाह विजय हासदा और आय से अधिक संपत्ति मामले में ED दफ्तर में पूछताछ के लिए साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम रांची के ज़ोनल ऑफिस पहुंचे.SP नौशाद आलम पर ED के गवाह विजय हासदा को प्रभावित करने का आरोप है.इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई सवाल ईडी के पास है.इनके बारे में भी उनसे पूछताछ हो रही है.

मालूम हो कि एक हजार करोड़ रुपए के अवैध खनन की जांच ईडी कर रही है.इस जांच में अब एक नया मोड़ आया कि ईडी के गवाह विजय हासदा को प्रभावित किया जा रहा है.वह अपने बयान से मुकर गया है.इसके बाद ईडी ने इसकी जांच शुरू की तो जानकारी मिली कि साहिबगंज एसपी नौशाद आलम के जरिए विजय हासदा का टिकट किया गया था.इसके बाद वह दिल्ली गया और फिर गवाह अपने गवाह संबंधी बयान से मुकर गया. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को यह आशंका है कि किसी ने किसी धर्म किया प्रलोभन के कारण विजय हंसदा अपना बयान बदला है.मालूम हो कि नौशाद आलम को ED ने पहले 22 नवंबर को बुलाया था.

Found this article helpful? Share it:

Share: