रांची- ईडी ने पिछले तीन जनवरी को सत्ता के करीबी लोगों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस एडवाइजर अभिषेक प्रसाद पिंटू के अलावा साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव और आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी.
प्रवर्तन निदेशालय ने इन तीनों को पूछताछ के लिए अपने जोनल ऑफिस बुलाया है. मुख्यमंत्री के प्रेस एडवाइजर अभिषेक प्रसाद पिंटू को 16 जनवरी को बुलाया गया है.वहीं साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव को 11 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह को 15 जनवरी को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने बुलाया है.
ED का समन पिंटू, साहिबगंज डीसी और विनोद कुमार सिंह को, जानिए
postnxt
Jan 06, 2024 · 8:57 PM
Advertisement
