PostNxt - Breaking News
Advertisement

राजधानी रांची में अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, जानिए क्या हुआ

postnxt

postnxt

Jan 07, 2026 · 4:29 PM
Share:
राजधानी रांची में अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, जानिए क्या हुआ
Advertisement

न्यूज डेस्क : झारखंड की राजधानी में अपराध बढ़ गया है।अपराधियों के मन में पुलिस का डर खत्म हो रहा है। ताजा मामला रांची के दो पत्रकारों का हैं।मंगलवार की रात अखबार के दफ्तर से वापस घर लौट रहे दो पत्रकारों पर लूटपाट के दौरान जानलेवा हमला किया गया। हमले में एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल है। देर रात रांची के सदर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दैनिक अखबार के दो मीडिया कर्मियों पर बाइक सवार दो असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। घटना मंगलवार की रात दो बजे के आस पास की है। जानकारी के अनुसार दोनों पत्रकार अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोककर छिनतई का प्रयास किया। इसके विरोध करने पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया।

(यही दोनों अपराधी हैं जिन्होंने पत्रकार पर हमला किया)

दोनों अपराधियों ने एक पत्रकार को अपने कब्जे में ले लिया।जबकि दूसरा उनके कब्जे से निकलने में कामयाब हो गए।इस दौरान दोनों अपराधियों ने एक पत्रकार के साथ मारपीट की। गनीमत थी कि दूसरे पत्रकार ने दौड़कर स्थानीय लोगों से मदद मांग ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने साहस और एकजुटता के साथ दोनों हमलावरों का पीछा किया। जहां कुछ ही दूरी पर लोगों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया और बिना किसी हंगामे के पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात टल गई क्योंकि इसी इलाके में पूर्व में अपराधियों के द्वारा एक पत्रकार की हत्या कर दी गई थी। सदर थाना के प्रभारी कुलदीप ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार किया गया है। जेल भेज दिया गया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: