PostNxt - Breaking News
Advertisement

सीओ अपने सरकारी आवास में रंगरेलियां मना रहे थे। पत्नी ने पकड़ा।खूब हुआ ड्रामा।

postnxt

postnxt

Nov 02, 2025 · 12:40 AM
Share:
सीओ अपने सरकारी आवास में रंगरेलियां मना रहे थे। पत्नी ने पकड़ा।खूब हुआ ड्रामा।
Advertisement

गढ़वाः यह बहुत बड़ी खबर है।एक पत्नी ने पति को रंगरेलिया मनाते हुए पकड़ा है। जिला के मझिआंव अंचल के सीओ यानी अंचलाधिकारी को उनकी पत्नी ने घर में कैद कर दिया।प्रेमिका के साथ सीओ की पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा और गुस्से से आग-बबूला हो गयी।सरकारी आवास परिसर में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला।अब इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीओ की प्रेमिका को हिरासत में लिया और मामले की जांच में जुट गयी।सीओ पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार गढ़वा के मझिआंव अंचल के सीओ प्रमोद कुमार अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास में एक साथ थे। जिसकी सूचना उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी को लगी।जानकारी मिलते ही पत्नी शनिवार अहले सुबह चार बजे सरकारी आवास की दीवार फांदकर चुपके से घर में घुसी।

जब वो घर में दाखिल हुई तो सीओ साहब के होश उड़ गए। क्योंकि उनका पति किसी गैर औरत के साथ कमरे में रंगरलियां मना रहा है। पत्नी ने उन दोनों को रंगेहाथों पकड़ा। इसके बाद महिला ने कमरे के सभी दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया। जिसके बाद सीओ को जब इसकी भनक लगी तो वो गुस्से में आकर ताला खोलने के लिए चिल्लाने लगे

सूचना मिलने पर पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन पत्नी के आगे किसी की नहीं चली। अंत में थक हारकर सीओ साहब छत से कूदने का नाटक कर हंगामा करने लगे‌।इस बीच मझिआंव पुलिस सीओ आवास से सीओ की प्रेमिका को हिरासत में लिया और महिला थाना के सुपुर्द कर दिया.

अंचलाधिकारी की पत्नी डॉ. श्यामा रानी ने कहा कि मुझे बहुत पहले से शक था लेकिन आज रंगेहाथ पकड़ा गया।अब हम कानून का सहारा लेंगे।वहीं सीओ के ससुर सह पूर्व सांसद ने कहा कि हमको इंसाफ चाहिए‌।गलत करने वाले को सज़ा मिलनी चाहिए।

वहीं डॉ. श्याम रानी के भाई रोशन कुमार ने कहा कि वे समझते थे  कि मियां-बीवी का लड़ाई होती है।हम यही समझ रहे थे। लेकिन आज रंगेहाथ पकड़ लिया हम लोगो ने सीओ की कथित प्रेमिका को पुलिस के हवाले कर दिया है। हमलोग कानून का सहारा लेंगे। वहीं गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि ये मझिआंव सीओ का पारिवारिक मामला है।इसको लेकर अब तक किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं आया है।अगर आवेदन दिया जाएगा तो इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Found this article helpful? Share it:

Share: