PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड आतंकी संगठनों की शरणस्थली बनता जा रहा है – बाबूलाल मरांडी

postnxt

postnxt

Jul 30, 2025 · 8:29 PM
Share:
झारखंड आतंकी संगठनों की शरणस्थली बनता जा रहा है – बाबूलाल मरांडी
Advertisement

*झारखंड आतंकी संगठनों की शरणस्थली बनता जा रहा…..बाबूलाल मरांडी*

 

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गुजरात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) द्वारा हाल ही में बेंगलुरु के हेब्बल इलाके से गिरफ्तार की गई संदिग्ध महिला आतंकी शमा परवीन का झारखंड के कोडरमा जिले से सीधा संबंध सामने आना बेहद चिंताजनक है। एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि शमा अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से जुड़ी थी और सोशल मीडिया के जरिए आतंकी विचारधारा का प्रचार कर रही थी।

 

उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात है कि शमा मूल रूप से कोडरमा की रहने वाली है और पिछले कुछ वर्षों में हैदराबाद होते हुए बेंगलुरु में अपने भाई के साथ रह रही थी। यह गिरफ्तारी झारखंड में पनप रहे आतंकी नेटवर्क की एक और कड़ी को उजागर करती है।

 

कहा कि बीते वर्षों में रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, हजारीबाग जैसे जिलों से भी आतंकी गतिविधियों और संदिग्ध गिरफ़्तारियों की खबरें आती रही हैं।

 

कहा कि झारखंड धीरे-धीरे आतंकी संगठनों की शरणास्थली बनता जा रहा है। ऐसी घटनाएं पूरे राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। पुलिस को निर्देश देकर राज्य में फल फूल रहे सभी आतंकी नेटवर्क को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें।

Found this article helpful? Share it:

Share: