PostNxt - Breaking News
Advertisement

अलकायदा का संदिग्ध आतंकी उगलेगा राज, राजस्थान में ली ट्रेनिंग

postnxt

postnxt

Jan 11, 2025 · 8:10 AM
Share:
अलकायदा का संदिग्ध आतंकी उगलेगा राज, राजस्थान में ली ट्रेनिंग
Advertisement

रांची: आतंकी संगठन अलकायदा का संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया है. दिल्ली पुलिस को उसके झारखंड के लोहरदगा में छिपे होने की सूचना थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम गुरुवार को रांची पहुंच चुकी थी. झारखंड एटीएस के सहयोग से अलकायदा इन इंडियन सबकंटिनेंट से जुड़ा आतंकी शाहबाज अंसारी क ओज लोहरदगा के सेन्हा से गिरफ्तार किया गया.

शाहबाज अंसारी को सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली से गिरफ्तार किया गया. वह मूल रूप से रांची जिले के चान्हो का रहने वाला है. पिछली बार वह छापेमारी से पहले ही निकल जाने में सफल रहा था. जानकारी के अनुसार शाहबाज अंसारी राजस्थान में आतंकी मॉड्यूल का प्रशिक्षण लिया है. शाहबाज अंसारी के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक तरह से मास्टरमाइंड हो गया था.उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में मामला दर्ज है. पिछले अगस्त में भी उसे पकड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन वह बच गया था.दिल्ली पुलिस विशेष ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी.उससे पूछताछ में अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट की गतिविधियों के बारे में विस्तार से पता चल सकेगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: