PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती

postnext

postnext

Jan 16, 2025 · 9:24 AM
Share:
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के पति और अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ है.यह हमला उनके घर पर ही हुआ है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय सैफ अली खान अपने कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे उसी समय हमलावर उनके कमरे में प्रवेश किया.बताया जा रहा है कि आंख खुलने की वजह से चोर चाकू से उनके ऊपर हमला कर दिए.उस समय सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर और दोनों बेटों के साथ सो रहे थे.

यह घटना लगभग बीती रात 2.30 बजे की है.चोरों ने उनके ऊपर चाकू से कई बार हमला किया.जिस कारण से उन्हें गंभीर जख्म आया है.ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस सैफ अली खान के घर पहुंची और छानबीन में जुट गई है.घटना की सूचना आग की तरह फैल गई है.कई फिल्म अभिनेता अभिनेत्री और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे और घायल सैफ अली खान के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली.बताया जा रहा है कि चोर यहां हाथ साफ करने के लिए आए थे.पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है..

Found this article helpful? Share it:

Share: