PostNxt - Breaking News
Advertisement

20 अगस्त के CM आवास घेराव से पहले रांची में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने कसी कमर

@karishma

@karishma

Aug 17, 2026 · 12:18 PM
Share:
20 अगस्त के CM आवास घेराव से पहले रांची में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने कसी कमर
Advertisement

 

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के 20 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव को देखते हुए रांची पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। छात्रों के संभावित जुटान को देखते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने पूरे रूट पर निगरानी बढ़ा दी है।

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन पिछले 23 दिनों से जारी है। 20 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्रों के रांची पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। स्टेडियम से मुख्यमंत्री आवास तक पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।

जरूरत पड़ने पर अलग-अलग रास्तों पर बैरिकेडिंग भी की जाएगी। पुलिस यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि प्रदर्शनकारी तय सुरक्षा घेरे को पार कर मुख्यमंत्री आवास के करीब न पहुंचें। हालात को देखते हुए अतिरिक्त जवानों को भी मौके पर बुलाया जा सकता है।

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मुख्यमंत्री आवास के बीच लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है। खराब कैमरों और उपकरणों को ठीक किया जा रहा है, जबकि पूरे रूट की निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV के जरिए प्रदर्शन के दौरान होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी तरह की तोड़फोड़, उपद्रव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश होती है, तो फुटेज के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं, प्रदर्शन को लेकर खुफिया विभाग भी एक्टिव हो गया है। अधिकारियों की ओर से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि आंदोलन में कितने अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, दूसरे जिलों से कितने छात्र रांची पहुंच सकते हैं और उनके आने-जाने के संभावित रास्ते कौन-कौन से हो सकते हैं।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: