PostNxt - Breaking News
Advertisement

सफायर स्कूल में विनय महतो के हत्यारे का सुराग देने के लिए CBI ने ईनाम घोषित किए

postnxt

postnxt

Sep 06, 2024 · 8:47 PM
Share:
Advertisement

रांची – सफायर स्कूल में 12 वर्षीय छात्र विनय महतो की हत्या का असली कातिल कौन है,इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है.फरवरी 2016 में इस स्कूल परिसर में रात्रि के वक्त आठवीं कक्षा का छात्र विनय महतो की हत्या कर दी गई.

हत्यारे का सुराग नहीं मिला.वैसे उस समय शिक्षक दंपति और उनके दोनों बच्चों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.लेकिन बाद में कोर्ट में साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी कर दिया.यह मामला काफी सुर्खियों में रहा.इस हत्याकांड ने झारखंड को हिला कर रख दिया था. इस हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन वह भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है.इसलिए उसने इनाम की घोषणा की है जो कोई भी विनय महत्व की हत्या का सुराग देगा उसे 5 लाख रुपया नगद इनाम दिया जाएगा उसकी पहचान भी रखी जाएगी. इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: