PostNxt - Breaking News
Advertisement

रातू और बरहेट में महिलाओं के साथ गैंगरेप के बारे में जानिए

postnxt

postnxt

Apr 13, 2024 · 8:31 PM
Share:
Advertisement

रांची- संथाल परगना के बरहेट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना के बाद रांची जिले के रातू में भी एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई है.इसको लेकर प्रशासन पर सवाल खड़ा हो गया है.वैसे पुलिस ने रांची के रातू में हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी मनाने के लिए निकली युवती के साथ गैंग रेप हुआ जिसमें उनके दोस्त भी शामिल हैं.एक नाबालिग की भी गिरफ्तारी हुई है.भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि झारखंड में महिलाओं के साथ अपराध की स्थिति हेमंत सरकार में भी वैसी ही थी और चंपाई सरकार में भी वैसी ही है.उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं का कहना है कि अपराध करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. मालूम हो कि बरहेट पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्वाचन क्षेत्र है.

Found this article helpful? Share it:

Share: