न्यूज डेस्क : यह चिंता वाली ख़बर है। आखिर समाज में क्या हो रहा है। यह सच्ची ख़बर हम आपको बताते हैं।कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बड़ा कांड हुआ है।यहां एक व्यस्त सरकारी बस अड्डे पर एक युवक ने सरेआम एक 24 वर्षीय युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
घायल युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार से मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहीं पूरे बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। एक टीम का गठन किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार ने मृतका महिला की पहचान लावण्या (24) के रूप में हुई है।
यह घटना बंटवाल तालुक के बीसी रोड पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चेतन नामक व्यक्ति ने युवती पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला किया और वह कार से मौके से फरार हो गया।
अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि बस अड्डे पर मौजूद लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हमले के पीछे की वजह का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मृतका से एकतरफा प्यार करता था।
#Karnatakapolice #Murderinlove

