PostNxt - Breaking News
Advertisement

जुआ खेलते 9 पुलिसकर्मियों को SSP ने किया निलंबित

postnxt

postnxt

Nov 27, 2023 · 10:41 AM
Share:
Advertisement

रांची – अजीबो गरीब घटना है.  लोगों को चिंता में डालने वाली घटना है.पुलिसकर्मी ही जब जुआ खेल रहे हो तो जुआड़ियों को कौन पकड़ेगा.यह बात आज रांची समेत पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है.यह तो अच्छा हुआ कि रांची के  SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बहुत ही तत्परता के साथ यह काम किया और 20 जुआड़ियों को धर दबोचा गया. इनमें एक एएसआई भी है.

इसको लेकर प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सरकार ऐसा काम कर रही है कि पुलिस वसूली में लगी हुई है.ऐसे में वह जुआ खेल रहे थे तो क्या कौन आश्चर्य का काम कर रहे थे.सरकार की कार्य संस्कृति ने ही उन्हें यह सब गलत काम करने को प्रेरित किया है.बाबूलाल मरांडी ने आगे यह भी कहा कि राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में पुलिस अपना मूल काम छोड़कर वसूली करने में लगी है. गिरफ्तार किए गए पुलिस कर्मियों में कई लोगों की ड्यूटी वीआईपी सुरक्षा में लगी रहती थी. गोंदा थाना क्षेत्र में ही यह गलत काम हो रहा था.

शनिवार की रात जिस प्रकार से जुआ खेल रहे पुलिस कर्मी और अन्य लोगों को पकड़ा गया उससे यह स्पष्ट हो गया है कि वीआईपी क्षेत्र में और वह भी पुलिस लाइन में यह काम हो रहा था. साढे़ तीन लाख से अधिक रुपए बरामद किए गए. ताश की गद्दी बरामद की गई. पुलिस कर्मियों के पकड़े जाने से यह मामला और गंभीर हो गया है.

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी कहा कि यह घटना साबित करती है कि झारखंड में सरकारी तंत्र किस प्रकार से कम कर रहा है पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने भी कहा कि जब पुलिस वाले ही पुलिस वाले के संरक्षण में जुआ खेल रहे हो तो फिर जुआ खेलने वालों को कौन पकड़ेगा.यह राज्य की अराजकता को दर्शाने वाला एक उदाहरण है.

उधर गिरफ्तार किए गए 14 पुलिस कर्मियों को छुड़ाने के लिए पुलिस वाले ही लगे रहे. लेकिन एसपी के स्तर का मामला होने की वजह से गोंदा थाना के थानेदार कुछ सहयोग करने की स्थिति में ही नहीं हैं. भाजपा नेताओं ने सरकार पर तो हमला किया ही है लेकिन सत्ता पक्ष के लोग कहते हैं कि पुलिस कर्मियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा जाना, यह दर्शाता है कि सरकारी तंत्र बिना किसी प्रभाव के काम कर रहा है और यह अच्छी कार्य संस्कृति है.

– 9‌ पुलिस कर्मी सस्पेंड किए गए

तहकीकात के बाद जुआ खेल रहे रांची जिला पुलिस बल के जो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है.रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.इनके खिलाफ विभाग यह कार्रवाई भी होगी.

 

 

 

Found this article helpful? Share it:

Share: