PostNxt - Breaking News
Advertisement

धनबाद जेल में गैंगस्टर को गोलियों से भूना जानिए विस्तार से

postnxt

postnxt

Dec 03, 2023 · 9:42 PM
Share:
Advertisement

धनबाद – धनबाद मंडल कारा में एक बड़ी घटना हुई है.यह घटना सबको चौंकाने वाली है.जेल में कैदी रहते हैं और कैदियों के लिए यह एक सुरक्षित स्थान माना जाता है लेकिन जेल के अंदर हथियार पहुंच गया और उस हथियार से एक गैंगस्टर को गोलियों से भून दिया गया.धनबाद जिला प्रशासन का दावा है कि जिसने यह हत्या की है उसे पकड़ लिया गया है लेकिन उसके नाम या परिचय का खुलासा नहीं किया गया है.

गैंगस्टर अमन सिंह कुख्यात अपराधी रहा है.उसने कई लोगों की हत्या की है.उनमें से एक नाम धनबाद के ही मेयर रह चुके नीरज सिंह का है. वह धनबाद मंडल कारा में बंद था.अचानक एक बड़ी घटना इस राज्य में घटी है.धनबाद मंडल कारा में जिस प्रकार से गोली चली, उससे धनबाद ही नहीं पूरा झारखंड चिंतित हो गया है. गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या से पूरे जेल में खलबली मच गई अगली घंटी बजाई गई. दनादन जिला उपायुक्त वरुण रंजन और एसपी संजीव कुमार सिंह दलबल के साथ जेल परिसर पहुंचे उसके बाद छापेमारी शुरू की गई.बताया जा रहा है कि जिसने गोली  मेरी उसकी शिनाख्त हो गई है, वह पुलिस की गिरफ्त में है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अमन सिंह को पांच गोलियां मारी गई और उसकी मौत जेल में ही हो गई. अब सवाल यह उठ रहा है की जेल के अंदर हथियार कैसे गया जबकि कुछ दिन पूर्व भी धनबाद मंडल का रमेश छापेमारी की गई थी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जय जैसे सुरक्षित स्थान में हथियार का पहुंचना यह गंभीर मामला है .इस घटना में सिर्फ जेल के अधिकारी ही नहीं प्रशासन के अधिकारी भी समान रूप से जिम्मेदार हैं.यहां तक की उन्होंने कहा कि गृह सचिव पर भी इसको लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए.

झारखंड बीजेपी के महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था चौपट है यहां के अपराधियों को पुलिस का संरक्षण है.पुलिस पर सरकार का अलग दबाव है.खनिज संसाधनों की तस्करी करने में कथित रूप से पुलिस की सहभागिता है.यह भाजपा हमेशा से कहती आई है.उल्लेखनीय है कि शनिवार यानी 2 दिसंबर को ही धनबाद में विधि व्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक राज सिन्हा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों के सहयोग से विधि व्यवस्था की खराबी स्थिति के खिलाफ रैली निकाली गई थी.

Found this article helpful? Share it:

Share: