रांची- रांची के पुंदाग में जिस प्रकार से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है.यह विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है .इससे लोगों में चिंता देखी जा रही है.अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड के रिलायंस स्मार्ट के पास गोल्ड प्लाजा ज्वेलरी दुकान में अपराधी गुलदस्ता लेकर पहुंचे.बातचीत के दौरान हथियार निकाल कर लूटपाट की.इस दौरान दुकानदार ने भी साहस दिखाया.लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे हैं.वैसे उनकी एक पिस्तौल और गाड़ी छूट गई है. बताया जा रहा है कि लगभग चार लाख रुपये की जेवरात लूट ली गई है.पुलिस छानबीन कर रही है.
दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट , विधि व्यवस्था पर सवाल
postnxt
Feb 14, 2024 · 3:01 PM
Advertisement
