PostNxt - Breaking News
Advertisement

चाईबासा में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, जानिए

postnxt

postnxt

Apr 29, 2026 · 4:08 PM
Share:
चाईबासा में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, जानिए
Advertisement

News Desk: यह बड़ी ख़बर है। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है।झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के टोटो क्षेत्र के जंगलों में चल रहे सुरक्षा अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।लगातार ऑपरेशन चल रहा है।कोबरा 209 बटालियन और अन्य सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में एक माओवादी को मार गिराया गया है। घटनास्थल से हथियार, गोला-बारूद और कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। नक्सली की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

सूत्रों के अनुसार, रूटुगुटू, बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। यह अभियान विशेष रूप से कुख्यात और एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा की तलाश में केंद्रित था। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे जब सुरक्षा बल जंगल में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, तभी उनका माओवादियों से आमना-सामना हो गया।इसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

काफी देर तक चली मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक माओवादी को मार गिराया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारा गया नक्सली कमांडर अजय महतो के दस्ते का सदस्य बताया जा रहा है, हालांकि उसकी आधिकारिक पुष्टि अभी की जा रही है। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि बरामद हथियारों और सामग्री की जांच से माओवादी नेटवर्क, उनकी गतिविधियों और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

हाल ही में गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक पूर्व माओवादी की हत्या की घटना सामने आई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि माओवादी संगठन सारंडा के जंगलों से निकलकर कोल्हान क्षेत्र और आसपास के इलाकों में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर अभियान तेज कर दिया था।यह मुठभेड़ उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। मालूम हो कि झारखंड में कोई 57 के आस पास नक्सली बच गए हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: