गुमला – शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने गुमला जिले के भरनो थाना अंतर्गत सूपा गांव में विजय उरांव नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी.अपराधी बाइक पर आए थे.अपराधियों की संख्या दो थी.विजय उरांव अपनी दुकान पर बैठे हुए थे.बाइक सवार अपराधियों ने दुकान पहुंचकर सबसे पहले उनसे पेट्रोल खरीदा और पैसा भी दिया.उसके बाद अकेला पाकर उन्हें गोली मार दी.घटना की सूचना पाकर भरनो थाना के प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी घटनास्थल पहुंचे.उसके बाद गुमला के एसपी विवाह पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की एसपी हरिंदर सिंह के अनुसार अपराधियों के संबंध में सुराग मिले हैं.जल्दी ही अपराधी पकड़े जाएंगे.विजय उरांव की पत्नी वरदानी उरांव पंचायत समिति की सदस्य रह चुकी है
गुमला के भरनो में एक की गोली मारकर हत्या
postnxt
Dec 22, 2023 · 11:50 PM
Advertisement
