PostNxt - Breaking News
Advertisement

कोलकाता कैश कांड में अमित अग्रवाल से होगी पूछताछ

postnxt

postnxt

Dec 06, 2023 · 11:45 PM
Share:
Advertisement

*कोलकाता कैश कांड में CBI अमित अग्रवाल से करेगी पूछताछ*

रांची – कोलकाता कैश कांड मामले में सीबीआई अमित अग्रवाल से पूछताछ करेगी. कोलकाता में झारखंड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार 50 लाख रुपया के साथ पकड़े गए थे. इससे जुड़े पीआईएल के मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लिया है इसके तहत 5 दिनों का रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी.

*जानिए इस मामले को और विस्तार से*

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2022 में कोलकाता कैश कांड हुआ था. एक पीआईएल को कथित रूप से मैनेज करने के एवज में सत्ता के रसूखतर अमित अग्रवाल पर यह आरोप है कि उसने झारखंड हाईकोर्ट के वरीय वकील को 50 लाख रुपया देने का ऑफर किया था यही 50 लाख रुपया देते वक्त कोलकाता की पुलिस ने राजीव कुमार को पकड़ा था.
सत्ता के गलियारे के रसूखदार अमित अग्रवाल अरमानी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है.इस मामले में उसे ईडी ने गिरफ्तार किया था. अमित अग्रवाल फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद है. अब अमित अग्रवाल को सीबीआई के सवालों से दो चार होना होगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: