PostNxt - Breaking News
Advertisement

उत्पाद भवन में कंबल फाड़ रस्सी बनाई, फिर झूल गया, जानिए पूरा मामला

postnxt

postnxt

Jan 06, 2024 · 8:45 PM
Share:
Advertisement

उत्पाद विभाग के कस्टडी में युवक ने की आत्महत्या

रांची: राजधानी रांची के उत्पात विभाग में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है.उत्पाद विभाग ने युवक को अवैध शराब के कारोबार में गिरफ्तार किया था.युवक के आत्म हत्या करने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया.सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है.

जानकारी के अनुसार युवक उत्पाद विभाग के बाथरूम में फंदे से झूल कर आत्महत्या किया है.उसने कंबल को फाड़ कर रस्सी बनाया.उसके बाद उसे ही फंदा बना कर झूल गया.युवक का नाम नितेश कुमार बताया गया है.जिसे अवैध शराब के कारोबार में उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया था.

युवक के फंदे से झूलने की जानकारी अधिकारी को लगी.आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया.लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया.इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं.साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: