लातेहार : लातेहार जिले के महुआडांड़ में सुरक्षा बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। यह मुडभेड़ बीती रात हुई जो सोमवार की सुबह तक चली। इस मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया। एक अन्य नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर भी दस लाख का इनाम है।
ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दौना के आसपास नक्सलियों का एक दस्ता सक्रिय है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस को अपने नजदीक आते देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी है। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात नक्सली मनीष यादव मारा गया। कुंदन खेरवार को पकड़ लिया गया। दो राइफल भी बरामद किया गया है।पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।