• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

SBU में नेशनल फाइनेंस कॉन्क्लेव का आयोजन, सांसद प्रदीप वर्मा हुए शामिल

January 23, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय में आज नेशनल फाइनेंस कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन वाणिज्य संकाय द्वारा व्यवसाय प्रबंधन संकाय के सहयोग एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), रांची शाखा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र, विशेषकर वित्त में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और इस विषय को विद्यार्थियों के समक्ष नवाचार के रूप में प्रस्तुत करने की सराहना की। उन्होंने भारतीय संस्कृति में एआई के एकीकरण का उल्लेख करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे अकादमिक आयोजन नवाचार, शोध क्षमता तथा देश के उज्ज्वल भविष्य को सुदृढ़ करेंगे।

कॉनक्लेव में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि आईसीएआई रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने एआई को मानव बुद्धि को सशक्त करने वाला उपकरण बताया, जबकि सीए दीपक बंका ने बैंकिंग, कर-निर्धारण, लेखा परीक्षा एवं पूंजी बाज़ारों में एआई की भूमिका पर चर्चा की। आईआईआईटी रांची के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने विनिर्माण, रक्षा, वित्त, साइबर सुरक्षा एवं मानव पूंजी विकास में एआई के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉनक्लेव में अपने विचार व्यक्त करते हुए विवि के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने जनशक्ति एवं संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन में वित्त की भूमिका पर बल देते हुए लंदन और रांची की जनसंख्या की तुलना के माध्यम से वित्तीय नियोजन की आवश्यकता को रेखांकित किया। महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने सभी क्षेत्रों में वित्त एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एआई के नैतिक उपयोग और “एआई का धर्म” विषय पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण डीन, वाणिज्य संकाय सह आईआईसी अध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने दिया। स्वागत भाषण डॉ. गगनदीप चड्ढा और धन्यवाद भाषण कुलसचिव प्रो. एस.बी. डांडिन द्वारा दिया गया।

कॉन्क्लेव में तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। तकनीकी सत्र-एक डॉ. गगनदीप चड्ढा की अध्यक्षता में डॉ. संजय सिंह (विभागाध्यक्ष, फाइनेंस, सीसीएल. रांची), सीएमए ए.डी. वाधवा (पूर्व मुख्य प्रबंधक, कोल इंडिया लिमिटेड) एवं एडवोकेट अनुपमा सिंह (झारखंड उच्च न्यायालय) ने विचार रखे। तकनीकी सत्र-दो एवं तीन में डॉ. अंजली श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सीएस मोनालिशा मोहता, सीए शुभम मोदी, डॉ. आरिफ हबीब, सीए मनीषा बियाणी एवं सीए सावित्री ने वित्त, विधि और बाज़ारों में एआई के अनुप्रयोगों पर चर्चा की।

समापन सत्र की अध्यक्षता श्री श्रेया भारती ने की। इसमें डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, ल सांसद (राज्यसभा) एवं निदेशक, योजना एवं संगठनात्मक विकास, एसबीयू द्वारा आईआईसी पत्रिका का डिजिटल विमोचन किया गया। सत्र का सार डॉ. अतुल कर्ण, डीन, व्यवसाय प्रबंधन संकाय ने प्रस्तुत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुणाल सिन्हा, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य संकाय द्वारा दिया गया।

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Recent News

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

by postnext
February 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.