रांची में 11 से 13 मार्च तक आयोजित होगी नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26
रांची: यह एक महत्वपूर्ण ख़बर है।खेल जगत से जुड़ा यह समाचार है।झारखंड की राजधानी रांची में 11 से 13 मार्च,2026 तक सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता देशभर के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों को एक मंच पर लाएगी।

हम बता दें कि इस प्रतियोगिता में लगभग 250 शीर्ष रैंक प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 50 अंतरराष्ट्रीय मास्टर (IM) एवं ग्रैंडमास्टर (GM) रैंकधारी खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता फिडे (FIDE) नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। कुल 6.5 लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का उद्देश्य बौद्धिक प्रतिस्पर्धा, रणनीतिक सोच एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया अभियान, प्रेस कवरेज एवं लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए संरक्षक मंडल के प्रमुख राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट की रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को 4 लाख रु. एवं ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को ढाई लाख रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।
आयोजन समिति ने विभिन्न श्रेणियां में स्पॉन्सरशिप के लिए भी आमंत्रण दिया है। टाइटल स्पॉन्सर, को-स्पॉन्सर, सब-स्पॉन्सर एवं एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में सहयोग करने वाले संस्थानों एवं संगठनों को व्यापक ब्रांड विजिबिलिटी एवं प्रचार का अवसर प्रदान किया जाएगा। आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों में इवेंट कन्वेनर श्री मनीष कुमार, महासचिव श्री नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष श्री सतीश कुमार, मृदुल कुमार, आशीष कुमार, अमित चरण एवं भी प्रतियोगिता की घोषणा के अवसर पर शामिल हुए।
आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता झारखंड में शतरंज के विकास को नई दिशा देगी तथा राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाएगी।
#ChessTournament #SBU #PradipVarma #






