• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

March 13, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

*झारखंड में किसानों के लिए खाद्य प्रसंस्करण स्टार्टअप को मिल रहा प्रोत्साहन : दीपक प्रकाश*

न्यूज डेस्क: यह महत्वपूर्ण समाचार है।झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा संसद में उठाए गए महत्वपूर्ण प्रश्न पर केंद्र सरकार ने बताया है कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्टार्टअप एवं उद्यमों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

राज्यसभा में पूछे गए अतारांकित प्रश्न के उत्तर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने जानकारी दी कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से झारखंड सहित पूरे देश में खाद्य प्रसंस्करण अवसंरचना के विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है।

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY), उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (PLISFPI) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत पात्र स्टार्टअप और उद्यमों को सब्सिडी एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है जिससे किसानों की आय में वृद्धि और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

केंद्र सरकार ने यह भी बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय द्वारा स्टार्टअप को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्ता परीक्षण, अनुसंधान एवं विकास सहायता तथा इन्क्यूबेशन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) के माध्यम से स्टार्टअप को विशेष सहायता प्रदान की जाती है।

सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक झारखंड में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत 94.82 करोड़ रुपये की सब्सिडी से 4665 सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत राज्य में 0.5 करोड़ रुपये की सब्सिडी वाली एक परियोजना तथा उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दो स्थानों पर 11.76 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश वाली खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं से झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई गति मिलेगी, किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलेगा और राज्य में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि झारखंड में कृषि आधारित उद्योगों और स्टार्टअप को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, ताकि किसानों की आय बढ़े और स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

#DipakPrakash #Rajyasabha #Foodprocessingunits

Related Posts

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार
खेल

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

March 13, 2026
नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए
खेल

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए

March 12, 2026
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से क्यों की शादी, किसने कहा लव जिहाद में फंस गई
देश

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से क्यों की शादी, किसने कहा लव जिहाद में फंस गई

March 12, 2026
नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का शानदार शुभारंभ,450 अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
खेल

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का शानदार शुभारंभ,450 अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

March 12, 2026
कोरोना की तरह एलपीजी गैस पर भ्रम फैला रहा झामुमो – प्रदीप वर्मा
झारखंड

कोरोना की तरह एलपीजी गैस पर भ्रम फैला रहा झामुमो – प्रदीप वर्मा

March 11, 2026
BJP का आरोप – झारखंड में आदिवासी अस्मिता खतरे में,और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में दोहरा चरित्र पेश कर रहे
झारखंड

BJP का आरोप – झारखंड में आदिवासी अस्मिता खतरे में,और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में दोहरा चरित्र पेश कर रहे

March 10, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.