• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

मिलेट फूड भविष्य का खाद्यान्न है, नई पीढ़ी को जानने की जरूरत

May 31, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

SBU में टॉक सीरीज का हुआ आयोजन

रांची : प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय में सुपर सैटरडे फैकल्टी एंपावरमेंट टॉक सीरीज (भाग-3) के अंतर्गत आज मशहूर खाद्य और पोषण विशेषज्ञ डॉ. खादर वली का व्याख्यान हुआ। ‘विनिंग हेल्थ बैक टू मिलेट फूड’ विषय पर बोलते हुए उन्होंने भोजन में मिलाए जाने वाले रसायनों और मिलावट के कारण हो रहे हार्मोनल असंतुलन पर अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने मिलेट्स (अनाज) और अन्य खाद्यान्न जैसे चावल, गेहूं आदि के बारे में बताया। आज की कॉरपोरेट फूड संस्कृति और तथाकथित हरित क्रांति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इस संदर्भ में विरोध के कम उठते स्वर पर भी आश्चर्य व्यक्त किया।

डॉ. वली ने रासायनिक और मिलावटी खाद्यान्नों के कारण हमारे शरीर में हो रहे आंतरिक और वाह्य परिवर्तनों और रक्त की संरचना में बदलावों की बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसकी वजह से आधुनिक दौर में हमें बड़ी तादाद में उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां देखने को मिल रही हैं। प्रत्येक दिन के अशुद्ध भोजन से शरीर और रक्त में लगातार आने वाला कार्बन डाइऑक्साइड
धीरे-धीरे कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन रहा है। आज वैज्ञानिक तरीके से खाद्यान्न लेने से हमारा भोजन खतरनाक बन रहा है और इससे कम उम्र के युवा भी प्रभावित हो रहे हैं।

वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मिलेट्स का विशेष तौर पर उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये हमारे रक्त में किसी तरह का विषैला रसायन नहीं छोड़ते और हमारे शरीर का प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्सिफिकेशन करते हैं। मिलेट्स में शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने की पूरी वैज्ञानिक प्रणाली होती है। मिलेट्स भविष्य का भोजन है और हमारे पूर्वज इस ज्ञान को जानते थे।

उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से अपने जीवन शैली को बदलने और साथ ही आहार में बदलाव लाने की अपील भी की।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें शिक्षकों ने डॉ. वली से सवाल पूछे। विवि के माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन और माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने सत्र के विषय में बोलते हुए इसे उपयोगी करार दिया और डॉ. वली से बेहतर जीवन शैली से संबंधित सवाल भी पूछे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरोही आनंद ने किया। इस अवसर पर विवि के शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

’मिलेट मैन’ के नाम से मशहूर खाद्य और पोषण विशेषज्ञ डा. खादर वली पिछले ढाई दशकों से भी ज्यादा समय से देश के लोगों को मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वे बाजरे की प्रजातियों से निर्मित श्रीधान्य को कई गंभीर बीमारियों के ईलाज का विकल्प मानते हैं। इसे लेकर उन्होंने देश-विदेश में बड़े पैमाने पर जागरुकता कार्यक्रम चलाया है। मैसूर के केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक रहे डा. वली विदेशों में भी काफी समय तक रहे। लेकिन अंततः देश में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए उन्होंने भारत में ही रहने का फैसला किया। प्रकृति संरक्षण के बारे में बेबाकी से अपने विचार रखने वाले डा. वली बाजरे को ग्लोबल वाॅर्मिंग कम करने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार मानते हैं। उनका मानना है कि अगर भारत में सकारात्मक तरीके से खेती की जाये, तो आनेवाले पचास वर्षों के भीतर देश को सूखे की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल सकेगा। वर्ष 2023 में भारत सरकार ने उनको पद्मश्री से सम्मानित किया।

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Recent News

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

by postnext
February 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.