रांची- झारखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर शुरू अभियान के साथ नहीं हो पाया था क्योंकि झारखंड में चुनाव लंबित था.अब यह अभियान शुरू हो रहा है.22 दिसंबर यानी आज से यह अभियान शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगा.झारखंड बीजेपी ने तय किया है कि 60 लाख सदस्य बनाने हैं.इनमें पुराने सदस्य भी अपना नवीकरण कराएंगे.सांसद,
विधायक, पदाधिकारी सभी को लक्ष्य दिया गया है.झारखंड में भाजपा का विधानसभा चुनाव में रिजल्ट अच्छा नहीं हुआ.फिर भी पार्टी संगठन के काम को उत्साह के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है.ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता अभियान होगा और जहां कहीं भी इंटरनेट की सुविधा नहीं है वहां पर ऑफलाइन भी सदस्यता अभियान चलेगा.इस सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व के नाम से जाना जाता है.संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान के दायित्व का बंटवारा सभी को कर दिया गया है.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप पर अपने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है यह सदस्यता अभियान 2030 तक के लिए है जो पुराने लोग हैं वे भी अपना नवीकरण कराएंगे.झारखंड में संगठन मजबूत है और पार्टी के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता इस संगठन महापर्व अभियान में लगे हैं.












