सरायकेला : झारखंड के सरायकेला खरसावां से यह खबर आई है. दिल दहला देने वाली यह खबर है. यहां मां और बेटे की बेदर्दी तरीके से हत्या कर दी गई है. सोमवार सुबह की यह घटना है. कपाली ओ पी के तमोलिया में यह दर्दनाक घटना हुई है. 
पुलिस घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची. मृतक महिला का नाम पार्वती मुंडा है और उसके पांच साल के बच्चे का नाम गणेश मुंडा है. गांव वालों के अनुसार सुकराम मुंडा ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी पार्वती मुंडा और पांच वर्षीय गणेश मुंडा की लोहे के तवा से पीट कर हत्या कर दी.पड़ोसियों के अनुसार सुकराम मुंडा शराब पीकर अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.घटना के पीछे के कारण की जांच पुलिस कर रही है.













