रांची : झारखंड के लिए आज एक बड़ा दिन है.मंईयां सम्मान योजना के तहत आज 50 लाख से अधिक लाभुकों को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से राशि मिलनी शुरू हो जाएगी.इस संबंध में नामकुम के खोजा टोली ट्रेनिंग ग्राउंड में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है.मंईयां सम्मान योजना के तहत इससे पहल प्रत्येक महिला लाभुक को 1000 रुपए प्रति माह के हिसाब से दिया जा रहा था.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान यह घोषणा की थी कि दिसंबर महीने से मंईयां सम्मान योजना की राशि ढाई हजार रुपए कर दी जाएगी.DBT के माध्यम से राशि मिलेगी.
यह घोषणा उन्होंने तब की थी जब भाजपा ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में गोगो दीदी योजना के तहत 2100 प्रति महिलाओं को देने का चुनावी वादा किया था.इसी के प्रत्युत्तर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से नहले पर दहला मारते हुए ढाई हजार रुपए देने की घोषणा कर दी गई. आज इस घोषणा के तहत 50 लाख से अधिक महिला लाभुकों को ढाई हजार रुपए की किस्त मिलने जा रही है.विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड मुक्ति मोर्चा नेतृत्व वाले गठबंधन को फिर से पूरी ताकत से कुर्सी पर बैठा दिया.
यह योजना गेम चेंजिंग स्कीम साबित हुई लेकिन इस योजना के तहत जिस प्रकार की बातें सत्ता पक्ष के लोग पहले कहते रहे थे कि सभी महिलाओं को जिनकी उम्र 50 से कम और 18 से ऊपर है, उन्हें योजना से आच्छादित किया जाएगा.लेकिन सरकार बनने क के बाद नियम और शर्तों से इसे आच्छादित कर दिया गया.सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि सिर्फ गरीबों के लिए यह योजना है.जिनके पास राशन कार्ड है, उन्हीं को इसका लाभ मिल सकता है जबकि पूर्व में की गई घोषणा में इस तरह की बात नहीं थी.बहुत सारी महिलाओं का सूची से नाम कट गया है.यहां तक की उनसे पूर्व में दी गई एक 1000 की राशि वापस भी मांगी जा रही है.बहुत सारी ऐसी महिलाएं जिन्होंने इस योजना का लाभ ले लिया था उनका आरोप है कि हेमंत सरकार ने कहा कुछ और किया कुछ.परंतु सरकार के स्तर से यह साफ कर दिया गया है कि यह योजना सभी महिलाओं के लिए नहीं है.नामकुम के खोजा टोली में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा विधायक कल्पना सोरेन राज्य सरकार के लगभग सभी मंत्री शामिल होंगे.इसको लेकर बड़ा इंतजाम किया गया है.एक लाख से अधिक महिलाओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है.












