रांची : झारखंड में लंबित नगर निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।एक चरण में वोटिंग होगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। झारखंड में 48 नगर निकाय इकाई के लिए चुनाव होगा। पूरे प्रदेश नगर निकाय क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने रातु रोड स्थित निर्वाचन सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में 48 नगर निकाय में चुनाव होना है। 43 लाख से अधिक मतदाता इसमें हिस्सा लेंगे। झारखंड में 9 नगर निगम,20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत में चुनाव होंगे।
झारखंड में 48 नगर निकाय में 23 फरवरी को मतदान होगा। 27 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव की प्रक्रिया 28 फरवरी से लागू हो जाएगी। झारखंड में हाईकोर्ट के कड़े निर्देश के बाद यह चुनाव हो रहा है। नामांकन 4 फरवरी तक हो सकेगा।
#nagarnikaychinav #Jharkhand














