रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव जल्द होने के संकेत हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही है। यह अलग बात है कि झारखंड सरकार ने नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराने का निर्णय लिया है। इधर भाजपा ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराया जाना चाहिए। इसको लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई। बैठक में यह तय हुआ कि झारखंड में सरकार से दलीय आधार पर चुनाव की मांग कड़ाई से की जाएगी। सांसद और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि भारत में चुनाव दलीय आधार पर ही महत्वपूर्ण माना जाता है। गैर दलीय आधार पर चुनाव में धनबल और बाहुबल का प्रभाव अधिक काम करता है।
इधर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में सांगठनिक बैठक हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री और सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, विधायक राज सिन्हा, शशिभूषण मेहता,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,पूर्व विधायक अनंत ओझा, बिरंची नारायण,रणधीर सिंह,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,अभय सिंह,रणंजय कुमार कुंटु ,सत्यनारायण सिंह,अशोक शर्मा,राजधानी यादव,टुन्नु गोप, शामिल हुए।
*प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू* ने कहा कि भाजपा सभी 48 नगर निकाय चुनाव पर अपने कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करेगी। महाराष्ट्र जैसा परिणाम झारखंड में दोहराया जाएगा।उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब निकाय चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की
आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए दलीय आधार पर चुनाव की मांग करती है। साथ ही चुनाव को ईवीएम के माध्यम से कराना सुनिश्चित हो ताकि धांधली भ्रष्टाचार से चुनाव को मुक्त रखा जा सके।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासन को टूल किट बनाकर मतदान और मतगणना को प्रभावित कर सकती है।
उन्होंने कहा कि अपनी पराजय के डर से हेमंत सरकार दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराना चाहती है। जबकि दलीय आधार पर चुनाव में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी नीचे स्तर तक बढ़ती है।तथा प्रतिनिधि बनकर राजनीतिक कार्यकर्ता जनता की सेवा करते हैं।
#Nagarnikaychunav #Jharkhand #BJP #JMM














