नई दिल्ली- भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है.आज सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.डॉक्टर के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर है.
लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से लगातार बीमार चल रहे हैं.उनकी उम्र 97 साल है.भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली.












