न्यूज डेस्क : झारखंड मुक्ति मोर्चा भी गंभीरता से असम विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। यहां 21 सीटों पर प्रत्याशी उतारा है।1 अप्रैल को असम विधानसभा चुनाव में चबुआ विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में वोट की अपील गांडेय विधायक कल्पना सोरेनने किया।इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन एवं सांसद जोबा माझी ने चबुआ विधानसभा स्थित चाय बागान में कार्यरत मजदूरों से बातचीत कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
कल्पना सोरेन ने कहा है कि असम विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। चाय बागान के मजदूरों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि JMM यहां काम कर रहे आदिवासी मजदूरों के जीवन को बदलना है। यही संकल्प है।
#JMM #Asamelection






