• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

JSSC CGL के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया

December 31, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : यह खुश करने वाली ख़बर है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 (सीजीएल) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नव वर्ष का बड़ा उपहार दिया। इस बाबत मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जिस तरह अपने कठिन परिश्रम और संघर्ष से यह मुकाम प्राप्त किया है, उसी तरह पूरी निष्ठा, लगन सेवा भावना और कार्यशैली से राज्य को आगे ले जाने का दायित्व भी निभाएंगे। आपका सरकार के अंग के रूप में इस राज्य की जनता से जुड़ना इस प्रदेश के विकास को नया आयाम देगा।

*_इरादे नेक हों तो सफलता जरूर मिलती है_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी- सीजीएल को लेकर तरह – तरह की चुनौतियां आईं। लंबे समय तक परीक्षा में व्यवधान पैदा होता रहा। लेकिन, मैने कहा था कि इरादे नेक हों तो सफलता जरूर मिलती है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार सीजीएल परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी रही। हालांकि, इस दौरान कुछ संगठित गिरोह साजिश रचने का प्रयास करते रहे। लेकिन, हमारी सरकार और जेएसएससी ने इस परीक्षा के आयोजन से लेकर न्यायालय तक पूरी पारदर्शिता के साथ सभी बातों को रखा । इसी का नतीजा है कि विरोधी तत्वों की साजिशें नाकाम हुईं, और आपकी मेहनत और संघर्ष की जीत हुई। लंबे इंतजार के बाद आज नियुक्ति पत्र मिलने से आप खुश हैं । आपका परिवार खुश है ।मुझे भी खुशी है कि इतनी बड़ी संख्या में राज्य के नौजवानों को नियुक्ति पत्र देने का अवसर एक बार फिर प्राप्त हुआ है।

*_नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे_*

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि आपने लंबे समय तक संघर्ष किया । इस दौरान कई तरह की परिस्थितियों से आप गुजरे होंगे। इस बात को हम भी अच्छी तरह महसूस करते हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि सरकार द्वारा पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। ऐसे में अगर नौजवानों के भविष्य के साथ जो भी खिलवाड़ अथवा साजिश रचने का प्रयास करेगा, उसे जेल भेजने का काम किया जाएगा।

*_अन्य नौजवानों को भी काबिल बनाने में कर सहयोग_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों का भविष्य संवारने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि आपने जिस कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है । वैसा ही आपके अगल-बगल में रहने वाले नौजवान भी काबिल बने, इसमें आप उन्हें जरूर सहयोग करें। जब हर युवा अपने पैरों पर खड़ा होगा तो राज्य भी मजबूत बनेगा।

*_नौकरी के साथ आपकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है, वैसे ही सरकारी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस सिलसिले में विभिन्न बैंकों के साथ राज्य सरकार ने एमओयू किया है। इसके तहत दुर्घटना की स्थिति में एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ कई सुविधाएं भी मिलेगी। यह सुविधा स्थायी कर्मियों के साथ अनुबंध कर्मियों को भी मिल रहा है।

*_आपकी कार्यशैली से सरकार की छवि बनती है_*

मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों से कहा कि आप सरकार के अंग के रूप में अब जुड़ रहे हैं। ऐसे में आपका काम काफी मायने रखता है। आपकी कार्यशैली से सरकार की छवि बनती है। आपकी कार्यशैली से हमें ताकत मिलता है। आपकी कार्यशाली से राज्य की दशा और दिशा बदलती है । ऐसे में राज्य के विकास में आपका सहयोग बेहद जरूरी है । मुख्यमंत्री ने कहा कि आप आगे बढ़ें, सरकार आपके सहयोग के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।

*_आपके विश्वास और सहयोग के बल पर विकास की खींच रहे लंबी और गाढ़ी लकीर_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में हमारी सरकार सत्ता में आई। उस वक्त से से आज तक आपका विश्वास और सहयोग हमें लगातार मिलता आ रहा है। 2024 में जब हमारी सरकार दोबारा बनी तो उसमें भी आपका हमें पूरा आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आपके इसी भरोसे पर ही हम राज्य के विकास को नई गति दे रहे हैं। हम एक ऐसी लंबी और गाढ़ी लकीर खीच रहे है, जो इस राज्य और यहां के लोगों के जिंदगी में बदलाव ला रहा है।

*_1 साल में 10 हजार से ज्यादा को मिल चुका है नियुक्ति पत्र_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में हमारी सरकार बनी। उसके बाद से नियुक्तियों का सिलसिला निरंतर जारी है । अब तक लाखों नौजवानों को हम नौकरी दे चुके हैं। राज्य गठन के बाद पहली बार कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति हुई। मेडिकल ऑफिसर की बहाली समय-समय पर होती आ रही है। सभी श्रेणी में शिक्षकों की बहाली हुई। सरकारी अस्पतालों को बड़े पैमाने पर एएनएम – जीएनएम मिले। अलावे भी विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए बड़ी संख्या में नियुक्तियां हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2024 में जब हमारी सरकार फिर बनी तो मात्र एक वर्ष में ही सिर्फ एक कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 9000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का अवसर मिला। उसके लगभग एक महीने बाद आज फिर 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां प्रक्रिया लगातार जारी है।

*_गरीबों और मजबूरों को बना रहे मजबूत_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इस राज्य के गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित, महिला, नौजवान – हर किसी को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोई गरीब और मजबूर नहीं होता है। वक्त का तकाजा उन्हें यहां तक लाता है। लेकिन, मेरा मानना है कि समय हर किसी का बदलता है। ऐसे में हमें एक- दूसरे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मंइया सम्मान योजना की वजह से एक ओर महिलाएं सशक्त हो रही हैं तो सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर गरीब और जरूरतमंद अपने पैरों पर खड़ा हो रहे हैं।

*_नवनियुक्त अभ्यर्थियों ने व्यक्त किए अपने विचार_*

इस मौके पर मंच के माध्यम से कई अभ्यर्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन और नियुक्ति पत्र मिलने के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का आभार जताया। सहायक प्रशाखा प्राधिकारी के पद पर चयनित एन आईसा कुजूर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजन हुआ। इस सरकार में प्रतिभाशाली बच्चों को आगे आने का मौका मिल रहा है। वहीं, रांची की निशा तिग्गा ने कहा कि हमारा काफी लंबा संघर्ष रहा, लेकिन परीक्षा का सफल आयोजन और नियुक्ति पत्र मिलने से काफी खुशी मिल रही है । यह मुख्यमंत्री के प्रयासों का नतीजा है कि पूरी परीक्षा में पारदर्शिता बरती गई और हम जैसे हजारों गरीब अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त हुई। कोडरमा के अनिल रजक ने कहा कि पिता के देहांत के बाद से मैं जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चला रहा था , लेकिन प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी जारी रखी। काफी संघर्ष के बाद मुझे आज यह सफलता मिली है और इसमें मुख्यमंत्री जी का अहम योगदान है। संथाल की कविता पहाड़िया ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए काफी खुशी का है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने से काफी खुशी हो रही है ।

*_नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद  महुआ माजी, विधायक  कल्पना सोरेन, विधायक  सबिता महतो , विधायक  राजेश कच्छप, विधायक  सुखराम उरांव, विधायक  सुरेश कुमार बैठा अन्य मौजूद थे।

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया
झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
Load More

Recent News

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

by postnext
February 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.