रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है.इस सदस्यता अभियान के तहत एक जिला स्तरीय कार्यक्रम अल्बर्ट एक्का चौक पर रखा गया. जिला इकाई के द्वारा रांची में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि लोगों में झामुमो से जुड़ने के प्रति उत्साह है.लोग स्वत: सदस्य बनने के लिए आ रहे हैं.
झामुमो के सदस्यता अभियान में महिलाओं का आकर्षण अधिक देखा जा रहा है. यह सदस्यता अभियान 28 फरवरी तक चलेगा. झामुमो के रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाएं झामुमो की सदस्यता लेने के लिए आगे आ रही हैं.
इधर भाजपा का भी सदस्यता अभियान चल रहा है. झारखंड में भाजपा ने 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इधर भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू हो गया है.यह 31 जनवरी तक चलेगा.भाजपा के विधायक सी पी सिंह ने कहा कि झामुमो सदस्यता अभियान चला कर क्या करेगा.यह परिवारवादी पार्टी है.












