• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

March 23, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

न्यूज डेस्क : यह गर्व करने वाली ख़बर है।नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026’ के दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित ‘वुमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

*यह सम्मान हर मंईयाँ का जो देश के लिए समर्पित:-

इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह झारखण्ड की हर मंईयाँ और देश-दुनिया की उन अनगिनत महिलाओं का है जो अपने परिवार, समुदाय और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। आज महिलाएं व्यापार, खेल, अंतरिक्ष, विज्ञान, नवाचार और शासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं को पार कर मुकाम हासिल कर रहीं हैं। वे केवल राज्य और देश के विकास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे इसे गति दे रहीं हैं।

*हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की आवाज सुनने की जरूरत*

कल्पना सोरेन ने कहा कि विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं की आवाज को सुनने और उन्हें अवसरों तक पहुँचाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड में महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से महिलाओं द्वारा बनाई जा रही आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास की सराहना की।

*सशक्तिकरण में निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए*

कल्पना सोरेन ने अपनी हालिया लंदन यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे वैश्विक संस्थानों में पढ़ रही झारखण्ड की छात्राओं के जुनून और बाधाओं से जूझने के उनके दृढ़ संकल्प ने उन्हें भविष्य के प्रति अत्यधिक विश्वास और आशा से भर दिया है।सशक्तिकरण केवल समावेश तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि हर महिला को बढ़ने और नेतृत्व करने का समान अवसर मिले।

इस अवसर पर  मीनाक्षी लेखी पूर्व विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार और ग्लोबल चेयर, मिशन शक्तिसैट, रक्षा खडसे, माननीय राज्य मंत्री, युवा मामले और खेल, भारत सरकार, अभिषेक सिंह महानिदेशक (DG) एनआईसी और अतिरिक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, श्री संजय भट्टाचार्य पूर्व बीआरआईसीएस शेरपा और भारत सरकार के सचिव, डॉ. रूपिंदर बरार संयुक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, अभिनेत्री शबाना आज़मी, अभिनेत्री, उद्यमी, और यूएन एडवोकेट भूमि पेडनेकर, लेबोगैंग जुलु: राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्रिक्स महिला बिजनेस अलायंस – दक्षिण अफ्रीका, डॉ. अमिता चौहान शिक्षाविद्, और एमिटी इंटरनेशनल स्कूलों की अध्यक्ष, सुश्री मार्गरेट कोएल्हो निदेशक, सेब्रा नेशनेल, समीर शास्त्री उपाध्यक्ष, ब्रिक्स सीसीआई, एवं अध्यक्ष, ब्रिक्स सीसीआई यंग लीडर्स, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिगण एवं बीआरआईसीएस सीसीआई के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

#KalpanaSoren #JMM #Hemantsoren

Related Posts

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी
झारखंड

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

March 22, 2026
हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे
झारखंड

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

March 20, 2026
प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन
झारखंड

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

March 20, 2026
गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा
अपराध

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

March 17, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जीत पर प्रदीप वर्मा ने बधाई दी
बिहार चुनाव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जीत पर प्रदीप वर्मा ने बधाई दी

March 16, 2026
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा
देश

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा

March 15, 2026
Load More

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.