न्यूज़ डेस्क : झारखंड भाजपा ने 23 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है।
*प्रदेश चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने जारी किए पत्र*
*अलग अलग जिलों में प्रदेश से नियुक्त चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने संपन्न कराई निर्वाचन की प्रक्रिया*
*शेष जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया जारी, जल्द होगी घोषणा*
*भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर,23 घोषित जिला अध्यक्षों में 3 महिला
*नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं*।
*8 जिला अध्यक्ष हुए दुबारा निर्वाचित*
*रांची महानगर अध्यक्ष की घोषणा में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,रांची पूर्वी और पश्चिमी जिला अध्यक्ष की घोषणा में कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, गिरिडीह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय,रामगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,हुए शामिल*
*प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री ,सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने सभी नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को दी शुभकामनाएं,बधाई*
भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी ,महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज 23 नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की।
डॉ वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ हुआ था। प्राथमिक ,सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंडल और जिलों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई है।
बताया कि आज इसी क्रम में पार्टी ने 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की है।
डॉ वर्मा ने बताया कि दुमका रूपेश मंडल, पाकुड़ सरिता मुर्मू, जामताड़ा सुमित शरण देवघर सचिन रवानी, गोड्डा लक्ष्मी चक्रवर्ती, साहेबगंज गौतम यादव, धनबाद (ग्रामीण) मोहन कुंभकार,धनबाद (महानगर) श्रवण राय, गिरिडीह (महानगर) रंजीत कुमार राय,गिरिडीह (ग्रामीण) महेंद्र वर्मा,हजारीबाग विवेकानंद सिंह, चतरा रामदेव भोक्ता, रामगढ़ संजीव कुमार, रांची (महानगर) वरुण साहू,रांची (पूर्वी) विनय महतो धीरज रांची (पश्चिम) नरेंद्र सिंह,गुमला सागर उरांव, सिमडेगा दीपक पुरी,पलामू अमित तिवारी, लातेहार बंशी यादव ,चाईबासा गीता बालमुचू,चक्रधरपुर दीपक पासवान, सरायकेला खरसावां हरे कृष्ण प्रधान जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार ,मजबूती की दृष्टि से पार्टी ने रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में बांटा है , चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण भी दो नए सांगठनिक जिले बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया है। आज घोषित 23 जिला अध्यक्ष की सूची में 3 महिलाएं शामिल हैं।
निर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं
बताया कि 8 जिला अध्यक्ष दुबारा निर्वाचित हुए हैं














