*जद यू में शामिल हुए राजा पीटर, चुनाव लड़ने की तैयारी में*
नई दिल्ली – गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर मंत्री का नाम जरूर सुना होगा. 2008 में रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में वे जेल हुई.2017 में एन आई ने जब इस केस को टेकओवर किया तब कुंदन पाहन नामक कुख्यात नक्सली के बयान पर राजा पीटर को गिरफ्तार किया गया था.उन पर रमेश सिंह मुंडा की हत्या की साजिश रचने का आरोप था.पिछले दिसंबर में राजा पीटर जेल से सशर्त जमानत पर छूटे थे.उस समय भी वे जनता दल यूनाइटेड के कोटे से मंत्री थे. एक बार फिर उन्होंने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा है. जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में दिल्ली में उन्होंने जद यू की सदस्यता ग्रहण की.
तमाड़ से विधायक चुने गए गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने मुख्यमंत्री रहते शिबू सोरेन को चुनाव में हराया था. 2010 में वह मंत्री बनाए गए थे. एक बार फिर से राजनीति में उन्होंने कदम रखा है.
*जद यू के टिकट पर चुनाव लडेंगे राजा पीटर*
राजा पीटर ने कहा कि वे कभी इस जद यू से अलग नहीं हुए. ऐसी पूरी संभावना है कि एनडीए के बैनर तले जद यू को तीन में से एक सीट तमाड़ मिल सकती है.यहां से राजा पीटर का जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ना माना जा रहा है.











