चाईबासा: नक्सलियों के खिलाफ झारखंड में आपरेशन चल रहा है।पश्चिमी सिंहभूम यानी चाईबासा जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सहायक कमांडेंट का नाम अजय मल्लिक है।घटना के बाद सुरक्षा बलों नें सतर्कता और बढ़ा दी है। अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
ब्लास्ट के बारे में जानिए
चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में हुए विस्फोट ने एक बार फिर सुरक्षा बल निशाना बने है।इस धमाके में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची से घायल अधिकारी को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया गया है।कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे।इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ।
जिला एसपी अमित रेणु ने की घटना की पुष्टि
इस घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा इस प्रकार के कायराना हमले पहले भी किए जाते रहे हैं।जिनमें कई निर्दोष ग्रामीणों की जान जा चुकी है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी यह अभियान और तेज किया जाएगा।
#IEDBLAST #SARANDA #ANTINAXALOPERATIOS #CHAIBASAPOLICE #COBRA #HEMANTSOREN














