रांची – क्रिसमस आने को है .झारखंड में विशेष रूप क्रिसमस को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.नए वर्ष के स्वागत के लिए भी लोग तैयारी कर रहे हैं.पिकनिक स्पॉट्स पर भी तैयारी चल रही है.क्रिसमस को लेकर झारखंड सरकार ने वित्त विभाग को आदेश दिया है कि वह वेतन तुरंत जारी करे.सभी पदाधिकारी कर्मचारी का वेतन 19 दिसंबर से जारी करने का आदेश दिया गया है.
झारखंड सरकार,राज्यपाल सचिवालय, विधानसभा सचिवालय और झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारी और कर्मचारियों को वेतन देने का आदेश दिया है.इससे संबंधित वित्त विभाग ने तुरंत आदेश जारी कर दिया है.सरकारी कर्मचारी और पदाधिकारी को वेतन महीने के प्रथम सप्ताह में मिलता है इस बार लगभग 15 दिन पहले ही सभी को वेतन मिल जाएगा.













