रांची : राज्यपाल ने National Institute of Advanced Manufacturing Technology (NIAMT), राँची में “Advances in Foundry and Forming Technology” विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया..
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज National Institute of Advanced Manufacturing Technology (NIAMT), राँची में “Advances in Foundry and Forming Technology” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए Department of Foundry and Forge, NIAMT एवं The Institute of Engineers (India), Jharkhand State Centre को बधाई दी।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि फाउंड्री और फॉर्मिंग तकनीक औद्योगिक विकास की रीढ़ है, जो निर्माण, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और रक्षा जैसे क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने NIAMT की समृद्ध परंपरा और तकनीकी अनुसंधान में इसके योगदान की सराहना की है.
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस मौके पर कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन के बीच सामंजस्य स्थापित करना आज बड़ी जरूरत है. राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि टिकाऊ प्रौद्योगिकियाँ, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण-संवेदनशील नवाचार न केवल उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि सतत विकास के लिए नए अवसर भी प्रदान करते हैं..
राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण व लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे.उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि NIAMT हटिया और आसपास के क्षेत्रों को गोद लेकर सक्रियता से कार्य करते हुए शिक्षा, स्वच्छता और कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए, जिससे यह संस्थान सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर सके.
राज्यपाल महोदय ने आशा प्रकट की कि यह सम्मेलन तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच बनेगा और भावी पीढ़ी के इंजीनियरों एवं वैज्ञानिकों को प्रेरित करेगा. उन्होंने NIAMT को तकनीकी और शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयां प्राप्त करने तथा देश के विकास में योगदान देने हेतु शुभकामनाएं दीं.

इस मौके पर NIAMT के कुलाधिपति डॉ. अरुण कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स श्याम अर्जुन वाडकर, राजनीतिक, आर्थिक एवं विदेश नीति विशेषज्ञ डॉ. एस. दत्ता, झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह, NIAMT के निदेशक प्रो. पी.पी. चट्टोपाध्याय और The Institute of Engineers (India), Jharkhand State Centre के अध्यक्ष इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता सहित कई शिक्षाविद, शोधार्थी, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे…













