पलामू-: पलामू के चैनपुर में एक आपराधिक गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को परस्पर विरोधी गैंग ने मार गिराय है.ताजा जानकारी के अनुसार घर में घुसकर अपराधियों ने दो लोगों की हत्या कर दी है और दो लोग इस गोलीबारी में घायल हुए हैं.मरने वाले दोनों अपराधी ही है जिनका ताल्लुक रामगढ़ के पांडे गिरोह से बताया जा रहा है.एक का नाम भारत पांडेय और दूसरे का नाम दीपक साव है.

ताजा जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है.समझा यह जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह घटना घटी है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की छानबीन चल रही है.हमलावरों को पकड़ दे का प्रयास किया जा रहा है.














