गिरिडीह: यह बहुत चिंता वाली ख़बर है।जिले के पीरटांड प्रखंड क्षेत्र एक गांव की दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों संग दुष्कर्म की घटना घटी है। जानकारी के अनुसार मामला सामूहिक दुष्कर्म का बताया जा रहा है। घटना बीती रात की है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में जतरा मेला लगा हुआ था।इसी जतरा मेला में दो लड़कियों संग गांव के कुछ परिचित आए थे। सभी मेला घूम रहे थे।इसी बीच मध्य रात्रि के दौरान साथ में आए लोग बिछड़ गए।दोनों लड़कियां अपने ही परिचित युवक के साथ वापस घर की तरफ आने लगी। इस बीच छह-सात युवकों ने इन्हें घेर लिया।दोनों नाबालिग संग आ रहे युवक की पिटाई की और उसे भगा दिया।फिर दोनों लड़कियों को खेत की तरफ ले गए और वहीं पर दोनों के साथ दुष्कर्म किया गया।
इस घटना के बाद सोमवार मामले की जानकारी हरलाडीह ओपी पुलिस को लगी।सूचना जिले के पुलिस कप्तान डॉ बिमल कुमार को दी गई।सूचना मिलते ही एसपी ने डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को तुरंत ही हरलाडीह भेजा। एक टीम बनी है।यहां महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। इसके बाद घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की गई है।
महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चियों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए पूरी घटना से एसडीपीओ को अवगत करवाया। एसडीपीओ ने भी घटना की जानकारी ली।जिस युवक को पीटा गया था उससे भी पूछताछ की गई है। पुलिस जांच कर रही है।














