लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है इसमें एक गैंग के चार अपराधी मारे गए हैं.कग्गा या मुस्तफा गैंग के नाम से कुख्यात गिरोह कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है.इसका एक कुख्यात अपराधी अरशद है जिसे पुलिस ने इनकाउंटर में मार गिराया है.उसके ऊपर पुलिस मुख्यालय ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.
- यह एनकाउंटर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुई है.पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुस्तफा देंगे के अपराधी वहां से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं.इस सूचना के आधार पर अपराधियों की घेराबंदी की गई. एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पहले अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया.

अपराधियों ने सरेंडर नहीं किया बल्कि पुलिस पर गोली चलाना शुरु कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अरशद समेत चार गुंडों को मार गिराया है. इस एनकाउंटर में एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भी गोली लगी है उन्हें गुरुग्राम रेफर किया गया है उन्हें चार गोली लगी है.













