रांची : झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. बजट सत्र का आधा काल संपन्न हो गया है. बजट सत्र चल रहा है. होली से पूर्व परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्रीगण, विधायक कल्पना सोरेन और अन्य लोगों ने गुलाल और फूलों की होली खेली. 
झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि होली का माहौल बन रहा है.सभी लोगों को इस रंगों के त्योहार को आपसी सौहार्द और खुशियों के साथ मनाना चाहिए.विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी सभी लोगों को होली की शुभकामना दी है.नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सभी राज्यवासियों को होली की शुभकामना दी है.विधायक कल्पना सोरेन ने भी शुभकामना दी है.भाजपा विधायक डॉ नीरा यादव और मंत्री इरफान अंसारी ने भी होली की शुभकामना दी है.विधानसभाकर्मियों ने भी गीत संगीत पर खूब ठुमके लगाए.














