
जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम, रशीदा परवीन (पति- मुस्ताक), नन्ही परवीन (पति- सद्दाम) और सद्दाम (पिता- युनूस) है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग झाड़ी साफ कर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया। आशंका जताई जा रही है कि झाड़ी में पहले से दबा हुआ कोई विस्फोटक पदार्थ, जो सफाई के दौरान फट गया।एक महिला ठंड में धूप सेंकने के लिए पास ही बैठी हुई थी, जो विस्फोट की चपेट में आ गई। विस्फोट की आवाज़ दूर तक सुनाई दी।
विस्फोट के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।चार थाना के थाना प्रभारी, दो डीएसपी, स्वान दस्ता और हजारीबाग पुलिस की टेक्निकल टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।टीम हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है।
क्षेत्रीय IG ऑपरेशन माइकल राज ने बताया कि इस घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई है, जिसमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। विस्फोट की सटीक वजह और प्रकार की जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोटक के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।














