न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। जमशेदपुर में उद्योगपति सुपुत्र कैरव गांधी के अपहरणकांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ गुरुवार आधी रात को पुलिस की मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हुआ है। इन घायल अपराधियों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है पुलिस और अपराधियो के बीच यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई।

जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष
पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश
ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस हथियार बरामदगी के लिए तीनों अपराधियों को घटनास्थल पर ले गई थी।इसी दौरान अपराधियों ने एक कांस्टेबल से कार्बाइन छीनकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई, जिसमें तीनों के पैर में गोली लग गई। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पर भी फायरिंग हुई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए. कुमार शिवाशीष, सिटी एसपी जमशेदपुर
कौन कौन हुए घायल
मुठभेड़ में घायल अपराधियों में गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा शामिल है।तीनों बिहार के गया और नालंदा जिले के निवासी हैं।ये कैरव गांधी अपहरण कांड के मुख्य आरोपी हैं. पुलिस के अनुसार अपहरण के बाद ये फरार थे और हथियारों के साथ छिपे हुए थे। मुठभेड़ में कार्बाइन सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
कैरव गांधी को सकुशल मुक्त करवाया था जमशेदपुर पुलिस ने
13 जनवरी को कैरव गांधी का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था।कैरव गांधी एक प्रमुख उद्योगपति के पुत्र हैं, जिनका अपहरण कुछ दिनों पहले जमशेदपुर में ही किया गया था। अपहरण के 13 दिनों के बाद जमशेदपुर पुलिस ने कैरव को मुक्त करवाया था, जिसके बाद अपहरण करने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी. मुठभेड़ के बाद सिटी एसपी ने कहा कि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच चल रही है. कुछ और अपराधी पकड़े जा सकते हैं।
#KairavGandhi #Jamshedpurpolice #Muthbhed













