रांची- ईडी के द्वारा आईएएस अधिकारी रह चुके राजीव अरुण एक्का के संबंध में लोकपाल से शिकायत की गई है. ईडी ने इस संबंध में लोकपाल को पत्र लिखा है. मालूम हो कि राजीव अरुण एक्का रिटायर हो गये हैं.

ईडी ने लोकपाल को लिखे पत्र में राजीव अरुण एक्का के संबंध में अबतक मिले साक्ष्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. ईडी ने राजीव अरुण एक्का को पूछताछ के लिए बुलाया था. अवैध खनन के संबंध में उनसे पूछताछ की गई थी. राजीव अरुण एक्का के खिलाफ एक वीडियो फुटेज भी भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जारी किया था जिसमें वे सत्ता के गलियारे में कथित रूप से टेंडर मैनेज का धंधा करने वाले विशाल चौधरी के दफ्तर में सरकारी संचिका का निष्पादन करते देखे गए थे.
ईडी के पत्र के अनुसार रिटायर आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का और उनके परिजनों के बैंक खातों में अनाप शनाप राशि का हस्तांतरण होने का प्रमाण मिला था.












