रांची- गुरुवार सुबह-सुबह ईडी ने छापेमारी शुरू की है.जमीन खरीद बिक्री मामले को लेकर याह छापेमारी शुरू की गई है .तुपुदाना ओपी प्रभारी चर्चित दरोगा मीरा सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.कांग्रेसी नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह के आवास पर भी छापेमारी की गई.ईडी के अधिकारी थाना भी पहुंचे थे.जमीन खरीद बिक्री मामले में इस प्रकार सूचना ईडी को थी कि बड़े स्तर पर कथित रूप से हेरा फेरी की गई है.ईडी के अधिकारियों ने थाना और अन्य ठिकानों से महत्वपूर्ण कागजात जब्त किया है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











