ED के बाद अब NIA को झारखंड में सुरक्षा की चिंता

रांची- झारखंड में केंद्रीय एजेंसी को खतरा महसूस हो रहा है.उन्हें काम करने में और अधिकारियों और उनके परिवारजनों की सुरक्षा की चिंता सता रही है.प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की लगातार सक्रियता की वजह से खतरा महसूस हो रहा है.उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय कारा होटवार में खनन और जमीन घोटाले के आरोपियों ने साजिश रची थी.इसका खुलासा हो चुका है.इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने झारखंड सरकार के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी जानकारी दी है.साथ ही सुरक्षा की भी मांग की गई है.राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय का जोनल ऑफिस है.उसके कई अधिकारी यहां रहते हैं.परिवार के लोग भी यहां रहते हैं.इसलिए अधिकारियों को सुरक्षा की चिंता सता रही है.
अब एनआईए के लोगों को भी झारखंड में अपने कामकाज में खतरा महसूस हो रहा है.NIA राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ प्रमुख रूप से काम करता रहा है.एनआईए ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अधिकारी और उसके परिवारजनों की सुरक्षा की मांग की है.













